फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: कुरियर डिलिवरी संचालक से पिस्तौल दिखाकर बदमाशों ने छीनी कार, ब्रेकर पर धीमी हुई तो दिया घटना को अंजाम

Sun, 22 Sep 2024 11:23 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

दो युवक पीड़ित की कार के पास आए पिस्तौल दिखाकर रुकवाने के बाद खिड़की खोलकर उन्हें नीचे उतार दिया। दोनों युवक कार लूटकर जींद की तरफ भाग गए। कार में उनका मोबाइल व लैपटॉप भी था। पीडि़त ने राहगीर का मोबाइल लेकर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
थाना बरोदा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गोहाना के गांव नूरणखेड़ा के पास जम्मू-कटरा हाईवे के पास पिस्तौल दिखाकर दो बदमाश कुरियर डिलिवरी संचालक की कार लूटकर भाग गए। कार में पीडि़त का मोबाइल व लैपटॉप भी था। पीडि़त के बयान पर बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जींद के गांव भंभेवा निवासी अजय ने पुलिस को बताया कि उनकी शहर के वाल्मीकि चौक पर कुरियर डिलिवरी की दुकान चलाते हैं। वह शुक्रवार रात को अपनी कार में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। जब वह गांव नूरणखेड़ा के नजदीक जम्मू-कटरा हाईवे के पास पहुंचे तो ब्रेकर पर कार की गति धीमी करनी पड़ी।

इसी दौरान दो युवक उनकी कार के पास आए पिस्तौल दिखाकर रुकवाने के बाद खिड़की खोलकर उन्हें नीचे उतार दिया। दोनों युवक कार लूटकर जींद की तरफ भाग गए। कार में उनका मोबाइल व लैपटॉप भी था। पीडि़त ने राहगीर का मोबाइल लेकर डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
गांव नूरणखेड़ा के पास कार लूटने की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। -इंस्पेक्टर लाल सिंह, प्रभारी, थाना बरोदा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें