फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बीमारी से परेशान आकर किशोरी ने किया सुसाइड, सांस की बीमारी से थी पीड़ित,  पुलिस ने कब्जे में लिया शव

Thu, 14 Aug 2025 08:55 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

बीमारी से तंग आकर हरियाणा के सोनीपत में 12वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटेल नगर की रहने वाली किशोरी ने गुरुवार को जहर खाकर अपनी जान दे दी। किशोरी सांस की बीमारी से जूझ रही थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बीमारी से तंग आकर जहर खाने की बात कही है।  
विज्ञापन


12वीं की छात्रा थी प्रियांशी 

पटेल नगर निवासी मुकेश की 17 वर्षीय बेटी प्रियांशी 12वीं कक्षा की छात्रा थी। बुधवार को किशोरी ने अपने घर पर जहर खा लिया। घटना के समय लड़की के माता-पिता ड्यूटी पर गए थे और भाई स्कूल में गया था। जब छोटा भाई घर पहुंचा तो प्रियांशी बेसुध मिली। भाई ने अपने माता-पिता को मामले से अवगत करवाया। जिस पर परिजन लड़की को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे।

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

यहां वीरवार सुबह किशोरी ने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मुकेश ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी सांस की बीमारी से परेशान थी। बीमारी से तंग आकर ही बेटी ने सुसाइड किया है। परिवार के सदस्य किशोरी का उपचार करा रहे थे। लड़की को सांस लेने में तकलीफ के साथ ही घबराहट, खांसी व थकान रहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता: अभी शादी को हुए थे 10 महीने, ससुरालजनों की प्रताड़ना से तंग आकर किया सुसाइड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें