गन्नौर। जीटी रोड स्थित सीसीएएस जैन एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से संचालित सीसीएएस जैन कन्या पीजी महाविद्यालय में नशामुक्त भारत अभियान के तहत चेतना रैली और तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पूर्व भारत केसरी व गन्नौर ट्रैफिक चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक सोहन बांध, प्राचार्य डॉ. मनोज गुज्जर और निदेशक भूषण भाटिया ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। उप निरीक्षक सोहन बांध ने छात्राओं को नशा न करने की शपथ दिलवाई।