फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन रोकने पर खनन विभाग के एसआई से हाथापाई, ट्राला से कुचलने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर एक ढाबे के सामने खनन विभाग की एसईटी में नियुक्त एसआई ने डंपर के मालिक, उसके बेटे व अन्य युवकों पर हाथापाई करने, धमकी देने व गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि टीम सदस्यों को डंपर से कुचलने का प्रयास किया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खनन विभाग की एसईटी में नियुक्त एसआई तकदीर ने बताया कि उनकी टीम अवैध रूप से खनन करने वाले वाहनों की जाच कर रही थी। इसी दौरान जीटी रोड पर मिश्रा दा ढाबे के पास एक डंपर में उन्हें रेत भरा होने का शक हुआ। रेत को तिरपाल से ढका हुआ था।
उन्होंने डंपर को चेकिंग के लिए रुकवाने का प्रयास किया तो चालक ने उन्हें कुचलने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गए। उसके बाद उन्होंने उसे रुकवाया तो उसमें राखी भरी हुई थी। उसी दौरान डंपर के मालिक कुलदीप व उनके पिता राजसिंह मौके पर 10-12 अन्य युवकों के साथ गाड़ियों में सवार होकर आ गए। वह गाली गलौज करने लगे और धमकी देने लगे। किसी तरह से वह बीच-बचाव कर वहां से चले गए। उसके बाद जीटी रोड चौकी पुलिस में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के अलावा विभिन्न धाराओं के तहत आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करवाया। चौकी प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें