फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Sun, 21 Sep 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तीनों इकाइयों की ओर से शनिवार को पर्यावरण बचाओ एवं एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत पौधरोपण अभियान चलाया। शिविर में एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने के लिए स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।
साथ ही पृथ्वी बचाओ, पर्यावरण बचाओ, हरित भारत, स्वच्छ भारत जैसे विषयों पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। उप प्राचार्य डॉ. अनीता गोयल ने स्वयंसेविकाओं को प्रोत्साहित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ट्री-मैन मनीष, हेमंत ने छात्राओं को पौधे वितरित किए। विद्या तंवर ने पर्यावरण बचाओ की थीम पर छात्राओं को गीत सुनाकर प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस एडवाइजरी कमेटी की डॉ. मंजू, डॉ. ममता, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम, डॉ. पूनम, डॉ. पूजा रंजन ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में गैर शैक्षणिक स्टाफ से अरुण बंसल, विजय, बनीता, पूनम, शंकर, मंजू, दिनेश, नागेश, सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें