प्रतियोगिता
सेक्टर 14-15 : अग्रवाल समाज की ओर से अग्रवाल दिवस पर चित्रकला, सामान्य ज्ञान व कलश सजाओ प्रतियोगिता सुबह 8 बजे।
रक्तदान शिविर
गांव शहजादपुर : भाजपा राजपुर मंडल की ओर से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पंचायत भवन में रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे।
शिलान्यास
गांव प्रीतमपुरा : राई विधायक कृष्णा गहलावत प्रीतमपुरा-नाथूपुर रोड के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगी सुबह 10 बजे।
सत्संग
सेक्टर-14 : आर्य समाज मंदिर में 39वें वार्षिकोत्सव पर यज्ञ, प्रवचन, सत्संग का समापन सुबह 11 बजे।
कथा
नंदवानी नगर : शिव मंदिर शिव वाटिका समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का समापन दोपहर 1 बजे।
गुड़ मंडी : इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा का समापन दोपहर 3 बजे।
ककरोई रोड : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से श्रीदुर्गा माता मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा दोपहर 3 बजे।