फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मेयर ने निर्माण कार्य किया निरीक्षण, 15 दिन में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

Wed, 13 Mar 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मेयर निखिल मदान ने मंगलवार सुबह राठधना रोड पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। नगर निगम की ओर से एक माह से आईटीआई चौक से बंदेपुर के सरकारी स्कूल तक 950 मीटर रास्ते का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सड़क के एक हिस्से का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है। बाकी कार्य अगले 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मेयर निखिल मदान ने बताया कि राठधना रोड पर 3.03 करोड़ रुपये से 36 फुट चौड़ी सड़क को सीमेंटेड कंक्रीट से बनाया जा रहा है। सड़क बनने के बाद दोनों तरफ बचे हुए कच्चे रास्ते को इंटरलॉकिंग टाइल से पक्का किया जाएगा। इसके साथ सड़क के बीच में आ रहे खंभों को डिवाइडर पर स्थापित किया गया है। सड़क पर दोनों तरफ से गुजर रही पेयजल आपूर्ति और सीवर लाइन वाले क्षेत्र पर इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाई जाएंगी। जिससे भविष्य में लाइन के मरम्मत कार्य को आसानी से किया जा सके। सड़क पर बीच में ढाई फुट चौड़ा डिवाइडर बनाया जाएगा। जिसके दोनों तरफ 5.5 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी।

मेयर निखिल मदान ने बताया कि नगर निगम के अधीन आने वाली सभी सड़कों का निर्माण करवा दिया गया है। उन्होंने निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को सड़क निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूरी गुणवत्ता से करने के दिशा निर्देश दिए। इस दौरान कार्यकारी अभियंता पंकज सैनी, कनिष्ठ अभियंता रामकरण हुड्डा, परीक्षित, अनिल कुमार, रामकुमार, गोपाल, जयसिंह, कुलदीप वत्स, विजय वर्मा, राजू, अंकुश, शुभम, कार्तिक व संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें