फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष में कई विभागों में निकलेंगी युवाओं के लिए नौकरियां : नायब सिंह सैनी

Mon, 29 Dec 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 23: सोनीपत में खरखौदा में पहली महिला ​शि​क्षिका सावित्री बाई फुले की प्रतिमा पर नमन के बाद
विज्ञापन
खरखौदा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य के साथ सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। विकास में किसी प्रकार की कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। नववर्ष में कई विभागों में युवाओं के लिए नौकरियां निकलेंगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रविवार को खरखौदा में आयोजित विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने खरखौदा में कूड़े के निपटान के लिए 8.37 करोड़ रुपये की लागत से प्लांट स्थापित करने की घोषणा कर क्षेत्रवासियों को सौगात दी। कहा कि भाजपा सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने घोषणा की नववर्ष में पुलिस सहित विभिन्न विभागों में युवाओं के लिए बड़ी संख्या में नौकरियां निकाली जाएंगी। सरकार का लक्ष्य दो लाख युवाओं को रोजगार देने का है, जिनमें से अब तक 34 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

11 वर्षों में खरखौदा में 2,081 करोड़ रुपये के विकास कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 वर्षों में खरखौदा विधानसभा क्षेत्र में 2,081 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। आईएमटी खरखौदा में मारुति सुजुकी की तरफ से 18 हजार करोड़ रुपये और सुजुकी बाइक की तरफ से 2 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इससे यह क्षेत्र तेजी से औद्योगिक हब के रूप में उभर रहा है और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

जनकल्याणकारी योजनाओं से बदली हरियाणा की तस्वीर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और बुजुर्गों के हित में ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। लाडो लक्ष्मी योजना, 500 रुपये में गैस सिलिंडर, आयुष्मान-चिरायु योजना, पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, आवास योजनाएं और एमएसपी पर फसल खरीद जैसी योजनाओं के माध्यम से हरियाणा विकास की नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जो कहती है उसे करके दिखाती है और संकल्प पत्र के अधिकांश वादों को रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया है।

मजबूत नेतृत्व में बनी तीसरी बार भाजपा सरकार

विकास रैली में हरियाणा के सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी। इसका श्रेय खरखौदा, गोहाना और आसपास के क्षेत्रों की जागरूक जनता को जाता है, जिन्होंने केवल वोट ही नहीं दिया बल्कि सकारात्मक माहौल बनाकर भाजपा की जीत सुनिश्चित की।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जन-जन के सुख-दुख में सहभागी बनकर प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। राज्य सरकार ने बहुत कम समय में संकल्प पत्र में शामिल अनेक वादों को पूरा कर दिखाया है, जिनमें लाडो लक्ष्मी योजना के तहत बहनों को 2100 रुपये की सहायता और 500 रुपये में गैस सिलिंडर जैसे जनकल्याणकारी निर्णय शामिल हैं।
विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रही है। सरकार की नीतियां गरीब, किसान, युवा, महिला और श्रमिक वर्ग को केंद्र में रखकर बनाई गई हैं, जिससे समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

फोटो 23: सोनीपत में खरखौदा में पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की प्रतिमा पर नमन के बाद

फोटो 23: सोनीपत में खरखौदा में पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की प्रतिमा पर नमन के बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें