फोटो 15- सोनीपत के कामी रोड स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री चंडी महाकाली मंदिर में वार्षिक उत्सव पर
सोनीपत। कामी रोड स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्री चंडी महाकाली मंदिर में रविवार को दो दिवसीय 23वें वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक समरसता के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में दूसरे दिन कन्या पूजन कर स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर, भंडारा लगाया गया।
मुरथल स्थित श्रीराम-कृष्ण साधना केंद्र आश्रम के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती यति महाराज के सानिध्य में मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मां महाकाली का पूजन कर उत्सव की शुरुआत की। मुख्य अतिथि के रूप में अशोक गर्ग, महावीर प्रसाद मित्तल, रामकुमार जिंदल, अजय गोयल ने शिरकत की। अन्नपूर्णा अष्टमी के अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर में 265 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इसके अलावा 80 लोगों ने शिविर में रक्तदान किया।
इसके बाद सभी ने मां महाकाली की महाआरती की व माता रानी काे भोग लगाकर, 21 कन्याओं का पूजन कर भंडारा लगाया। कार्यक्रम में प्रधान देवेंद्र कुच्छल, श्रीभगवान सिंगला, पंडित अमित शौनक, सचिन कुच्छल, दीपांशु जैन, राकेश गर्ग, अमित कुच्छल, नरेश शर्मा, राजेंद्र, पवन जिंदल, सुनील, नरेंद्र सिंह, जवाहरलाल बत्रा, विपिन, प्रवीण, प्रमोद गुप्ता मौजूद रहे।