फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटी मानसी मलिक का भव्य स्वागत

Wed, 18 Sep 2024 03:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

मानसी के पिता राजबीर मलिक ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बेटी ने न केवल गांव, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मानसी ने 70 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर यह पदक जीता है, जिससे पूरे गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
मुक्केबाज मानसी मलिक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में आयोजित एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटी गोहाना के मदीना गांव की मुक्केबाज मानसी मलिक का जोरदार स्वागत किया गया। मानसी का गांव मदीना में गाड़ियों के काफिले के साथ स्वागत जुलूस निकाला गया, जिसमें खेल प्रेमियों ने उसे रुपयों और फूलों की मालाओं से सम्मानित किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मानसी की प्रशिक्षक रविंद्र छिक्कारा ने शिरकत की और कहा कि 13 वर्षीय मानसी ने प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि मानसी का सपना ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का है।

विज्ञापन


मानसी मलिक ने अपने प्रदर्शन का श्रेय अपने प्रशिक्षक और परिजनों को दिया और कहा कि मुकाबले काफी चुनौतीपूर्ण थे, लेकिन उनके परिवार और कोच के सहयोग से वह यह सफलता प्राप्त कर पाई।

मानसी के पिता राजबीर मलिक ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बेटी ने न केवल गांव, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मानसी ने 70 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर यह पदक जीता है, जिससे पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें