फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी : 1121 किस्म की आवक शुरू, पहले दिन 4100 रुपये प्रति क्विंटल तक लगी बोली

Sun, 12 Oct 2025 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बारिश के बाद कम हुए धान के भावों से मायूस किसानों के लिए अब राहत की खबर है। मौसम खुलने के साथ ही धान के भावों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को सोनीपत अनाज मंडी में धान की किस्म 1509 का भाव बढ़कर 3221 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया, जो इस खरीफ सीजन का अब तक का सबसे ऊंचा भाव है।
विज्ञापन

मशीन से कटे धान की कीमत भी 3021 रुपये प्रति क्विंटल तक रही। अक्तूबर के पहले सप्ताह में हुई बारिश के कारण धान में नमी बढ़ गई थी, जिससे मंडियों में भाव गिरकर 2800 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा था। अब धूप खिलने से नमी घटी है और भाव फिर से चढऩे लगे हैं।
जिले की मंडियों में 8064 मीट्रिक टन पीआर धान की आवक हो चुकी है। जिसमें से अब तक 5500 एमटी पीआर धान की खरीद की जा चुकी है। करीब 4000 एमटी पीआर धान का उठान किया जा चुका है। शनिवार को मंडी में 250 एमटी पीआर धान की आवक हुई।
विज्ञापन



1121 की हुई पहली आवक, पहले ही दिन 4100 रुपये की बोली

सोनीपत अनाज मंडी में शनिवार को पहली बार बासमती धान की किस्म 1121 की ढेरियां आईं। पहले ही दिन इस किस्म के धान की बोली 4100 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंची, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। जिले में लगभग 95 फीसदी किसान बासमती धान की ही खेती करते हैं। 1121 के साथ-साथ 1718 किस्म का रकबा भी इस बार अधिक है। इस सीजन में करीब 90 हजार हेक्टेयर भूमि में धान की बिजाई की गई है।



आवक में बढ़ोतरी, 10 हजार क्विंटल से अधिक धान की हुई खरीद

सोनीपत अनाज मंडी में अब धान की आवक भी तेजी से बढ़ने लगी है। सप्ताह की शुरुआत में जहां केवल 3 से 4 हजार क्विंटल धान ही मंडी में पहुंच पा रहा था, वहीं शनिवार को यह आंकड़ा 10 हजार क्विंटल से पार चला गया। अधिकांश किसानों ने अपनी ढेरियों की बिक्री कर ली।
विज्ञापन




अब मौसम खुल गया है, हाथ से कटा हुआ धान मंडी में आने लगा है। नमी घटने से दाम बढ़े हैं। 1121 किस्म की आवक शुरू होने से मंडी में फिर से रौनक लौट आई है।

- संजय वर्मा, आढ़ती सोनीपत मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें