खरखौदा। थाना कलां मार्ग पर स्थित चौ. टीकाराम स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शनिवार को खरखौदा संघर्ष समिति की बैठक पृथी सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खरखौदा क्षेत्र को सोनीपत में ही रखे जाने को लेकर मुख्यमंत्री से स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठाई गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा और जल्दी ही पंचायत का आयोजन किया जाएगा। किसी भी हालात में खरखौदा को प्रस्तावित नए गोहाना जिले में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में कहा गया कि इसके लिए क्षेत्र के लोग किसी भी कुर्बानी से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर राम कंवार, सिकंदर, महेंद्र, विकेश दहिया, राजकुमार व हरपाल मौजूद रहे।