सोनीपत के गोहाना में गांव खानपुर कलां-बजाना रोड पर एक युवक का शव का संदिग्ध अवस्था में मिला है। राहगीरों ने शव को देखकर डायल-112 की टीम को अवगत कराया। टीम ने मौके पर पहुंचकर सदर थाना गोहाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव पर चोट के निशान मिले हैं। श की पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
सदर गोहाना थाना में नियुक्त एएसआई महावीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि खानपुर कलां-बजाना रोड पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। युवक के चेहरे पर चोट के निशान मिले है। शव के पास से रोहतक के गांव बलंभा निवासी नवीन का आधार कार्ड मिला था।
जिस पर पुलिस ने उस पते पर संपर्क किया तो पता लगा की शव नवीन के भाई सोनू का है। पुलिस टीम ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाकर सबूत एकत्रित कराए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लगा सकेगा। पुलिस हत्या या हादसा को लेकर जांच कर रही है।