फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पहलवान बेटियों के समर्थन में आज सोनीपत में महापंचायत, खिलाड़ी जैसा कहेंगे उसी अनुसार लिए जाएंगे फैसले

Sun, 04 Jun 2023 01:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)

सार

महिला पहलवान साक्षी मलिक, विनेश के साथ बजरंग पूनिया व अन्य पहलवानों को आमंत्रित किया गया है।  भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम चढूनी ने गोहाना में होने वाली महापंचायत को लेकर पत्रकारों के बातचीत की।
विज्ञापन
पत्रकारों के बातचीत करते भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम चढूनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यौन शोषण के आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के लिए संघर्ष कर रहीं महिला पहलवानों के समर्थन में हरियाणा के सोनीपत जिले के मुंडलाना गांव के स्टेडियम में रविवार को होने वाली महापंचायत की तैयारियों का किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जायजा लिया।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की तरफ से आयोजित महापंचायत को लेकर उन्होंने कहा कि पहलवानों के कहने के अनुसार ही बड़े फैसले लिए जाएंगे। चढूनी ने कहा कि गांव मुंडलाना महापंचायत में 20 हजार से अधिक लोग पहुंचेगे। इसके लिए चार एकड़ में पंडाल लगाया जा रहा है। पंचायत में पहलवानों के साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।

महापंचायत में हरियाणा के साथ ही पंजाब व उत्तर प्रदेश से भी किसान पहुंचेंगे। पहलवानों के साथ पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, नेता जयंत चौधरी, चंद्रशेखर भी आएंगे। पहलवानों की रजामंदी से ही सभी फैसले लिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर सीबीआई की रेड कराकर परेशान किया जा रहा है। यह गलत है, इसीलिए इस महापंचायत में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगी महापंचायत
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल व प्रदेश अध्यक्ष अशोक ने बताया कि महापंचायत सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगी। महापंचायत में हर वर्ग व हर जाति के लोग शामिल होकर पहलवान बेटियों का समर्थन करेंगे। बेटी पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए उनके कहने के अनुसार लिए गए फैलने में सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें