फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अधीक्षण अभियंता के घर से आभूषण और चार लाख रुपये चोरी

Sun, 04 Jun 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव लिवान के पास स्थित जिंदल ग्लोबल सिटी में रहने वाले हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल) के अधीक्षण अभियंता के फ्लैट से चोर सोने के आभूषण व चार लाख रुपये चोरी कर ले गए। राई थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जिंदल ग्लोबल सिटी निवासी अधीक्षण अभियंता गगनदीप सिंह ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी रितिका जरूरी काम से दिल्ली स्थित मायके चली गई। वह रात में फ्लैट पर लौटे। उनके फ्लैट के मुख्य दरवाजे की चाबी गुम हो गई थी। वह रात में राई स्थित होटल से खाना खाने के बाद आधी रात को घर आए और सोफे पर सो गए। सुबह उठकर देखा तो सभी कमरों के ताले टूटे थे और अलमारी में रखा सामाना बिखरा था। उन्होंने मामले से पत्नी को अवगत कराया। उसके बाद जांच की तो चार लाख रुपये, दो सोने के कंगन व एक चेन तथा 10 जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी मिली। उन्होंने जांच के बाद राई थाना पुलिस को अवगत कराया। राई थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें