फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कल्पवृक्ष से बढ़कर : पंडित विनय शर्मा

Sat, 28 Sep 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नंदवानी नगर स्थित शिव मंदिर (शिव वाटिका) में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का दूसरा दिन रहा। देवभूमि हिमाचल से कथा व्यास पंडित विनय शर्मा ने श्रद्धालुओं के साथ भागवत पूजन कर कथा की शुरुआत की।
विज्ञापन

कथा व्यास पंडित विनय शर्मा ने कहा कि कलियुग में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कल्पवृक्ष से बढ़कर है। कल्पवृक्ष मात्र तीन वस्तुएं अर्थ, धर्म व कार्य ही दे सकता है। मुक्ति व भक्ति नहीं दे सकता, लेकिन श्रीमद्भागवत दिव्य कल्पतरू है, जो अर्थ, धर्म व कार्य के साथ भक्ति व मुक्ति प्रदान करके जीव को परम पद की प्राप्ति करवाता है। उन्होंने बताया कि कथा सुनना समस्त दान, व्रत, तीर्थ पुण्यादि कर्मों से बढ़कर है। भागवत में लिखा है कि धनवान वह नहीं, जिसके पास धन दौलत अधिक हो। धनवान तो वह है, जो निर्धन होते हुए भी ठाकुर का चिंतन व भक्ति करे। ऐसे भक्तों पर ठाकुर जी की कृपा सदैव रहती है। कथा में प्रधान सीताराम भारद्वाज, सुदर्शन लाल, नरेश सैनी, नंदलाल, अनिल चड्ढा, राजकुमार, मनोहर लाल, वीरेंद्र भूटानी, संदीप शर्मा व शकुंतला भारद्वाज सहित काफी श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें