फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राज्यपाल ने श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण केंद्र का निरीक्षण कर जांचीं सुविधाएं

Sat, 28 Sep 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण केंद्र का दौरा करते हुए वहां मूक-बधिर बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। राज्यपाल ने बच्चों से रूबरू होते हुए कहा कि प्रत्येक मूक बधिर बच्चे में विशेष प्रतिभा छिपी होती है बस उसे समझने और निखारने की जरूरत है। राज्यपाल ने छात्रावास, रसोई, डाइनिंग हाॅल व कक्षाओं को निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर प्रत्येक बच्चों को वो सभी सुविधाएं मुहैया करवाएं जिसके वे हकदार है। इस दौरान राज्यपाल ने बच्चों से सवाल पूछे और बच्चों के सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने पंचकुला में आयोजित खेल प्रतियोगिता व जिला स्तर पर बाल भवन में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरा हरियाणा श्रवण एवं वाणी निशक्तजन कल्याण समिति की चेयरपर्सन मेघा भंडारी, उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, पुलिस उपायुक्त प्रबिना पी., एसडीएम अमित कुमार, नगराधीश रेणुका नांदल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें