सोनीपत। समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को लेकर शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाए। आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। समय पर राहत प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। शिकायतों के समाधान में देरी होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रत्येक विभाग समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करे ।
बैठक के दौरान दीनदयाल योजना से संबंधित एक शिकायत का भी उल्लेख किया गया जिसका समाधान अप्रैल माह में ही कर दिया गया था। इस पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों से संबंधित रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखा जाए। लाभार्थियों को समय पर सूचना उपलब्ध करवाई जाए, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विभाग आपसी तालमेल एवं समन्वय के साथ कार्य करें ताकि नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी, प्रभावी एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान पुलिस उपायुक्त कुशल सिंह, तहसीलदार कीर्ति भी उपस्थित रहे।
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। प्रत्येक मामले का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के पश्चात उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों को समय पर राहत प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। शिकायतों के समाधान में देरी होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रत्येक विभाग समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करे।
बैठक के दौरान दीनदयाल योजना से संबंधित एक शिकायत का भी उल्लेख किया गया जिसका समाधान अप्रैल में ही कर दिया गया था। इस पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों से संबंधित रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखा जाए और लाभार्थियों को समय पर सूचना उपलब्ध करवाई जाए, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विभाग आपसी तालमेल एवं समन्वय के साथ कार्य करें ताकि नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी, प्रभावी एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान पुलिस उपायुक्त कुशल सिंह, तहसीलदार कीर्ति भी उपस्थित रहे।