खरखौदा। फरमाणा क्षेत्र में सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रहे एक श्रमिक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर फिलहाल फरमाणा निवासी सलमान अंसारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक-दो साल से डीको कंपनी में कार्यरत हैं। हाल ही में वह फरमाणा स्थित कंपनी यूनिट में काम करने लगा था। सलमान ने बताया कि शाम को वह अपने मौसी के लड़के अफरोज अंसारी और भाई आफताब अंसारी के साथ कंपनी से काम खत्म कर फरमाणा लौट रहे थे। ऑटो के इंतजार में खड़े होने के दौरान पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही सफेद रंग की कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए।