सोनीपत। टीकाराम पीजी कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय राज्यस्तरीय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मोनिका वर्मा ने की। इस दौरान संस्कृत श्लोक प्रतियोगिता में टीकाराम कन्या महाविद्यालय की लवी और कविता पाठ प्रतियोगिता में विशाखा ने बाजी मारी है। अन्य स्पर्धाओं में भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया।
राज्य स्तरीय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लिए महाविद्यालय परिसर में 4 मंच बनाए गए थे। अंतिम दिन कार्यक्रमों के दौरान डॉ. संतोष राठी, गीता, निर्मल, कंचन, डॉ. हेमलता, सुजाता, डॉ. उपासना, डॉ. सविता, पूनम, डॉ. सविता, डॉ. आशा राठी, डॉ. नीलम दहिया, डॉ. दिव्या, किरन, डॉ. सविता, प्रवेश, निशा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप प्रमाणपत्र व नकद राशि प्रदान की गई। टीकाराम शिक्षण समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया व महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मोनिका वर्मा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद रहे।
इस दौरान स्टेज-1 मनोविज्ञान विज्ञान, कागज प्रस्तुति प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंजली, टीकाराम पीजी कन्या महाविद्यालय, सोनीपत, द्वितीय स्थान पर पायल, आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत और तृतीय स्थान पर मीनू, हिंदू कन्या महाविद्यालय(सोनीपत) रहीं।
वहीं, संस्कृत विभाग, संस्कृत श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर लवी, टीकाराम पीजी कन्या महाविद्यालय (सोनीपत), द्वितीय स्थान पर सिमरन, हिंदू कन्या महाविद्यालय (सोनीपत) और तृतीय स्थान पर दीक्षा, गौड़ ब्राहमण डिग्री महाविद्यालय, (रोहतक) रहीं।
वहीं, स्टेज-2 के तहत आयोजित हिंदी विभाग, कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विशाखा, टीकाराम पीजी कन्या महाविद्यालय, (सोनीपत), द्वितीय स्थान पर अंजली, हिंदू कन्या महाविद्यालय(सोनीपत) और तृतीय स्थान पर मयंक, भारत विद्यापीठ ऑफ ऐजुकेशन कासंडी (गोहाना) रहे। अंग्रेजी विभाग में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हेमन, जाट हिरोइज मेमोरियल कॉलेज, (रोहतक), द्वितीय स्थान पर निशा, टीकाराम पीजी कन्या महाविद्यालय (सोनीपत) और तृतीय स्थान पर भूमिका, राजकीय महाविद्यालय (गोहाना) रहीं।
स्टेज-3 के तहत आयोजित भौतिक विभाग, पॉवर प्वाइंट प्रस्तुति में प्रथम स्थान पर रिया, जीवीएम कन्या महाविद्यालय (सोनीपत)
द्वितीय स्थान पर दिपिका, टीकाराम पीजी कन्या महाविद्यालय (सोनीपत) और तृतीय स्थान पर आदर्श, डीसीआरयूएसटी, (मुरथल) रहे। वहीं, कंप्यूटर विभाग, पॉवर प्वाइंट प्रस्तुति में प्रथम स्थान पर श्रुति, हिंदू कन्या महाविद्यालय (सोनीपत), द्वितीय स्थान पर कविता, वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय और तृतीय स्थान पर नेहा, टीकाराम पीजी कन्या महाविद्यालय (सोनीपत) रहीं
उधर, स्टेज-4 के तहत आयोजित अर्थशास्त्र विभाग, वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मानसी (पक्ष), हिंदू कन्या कॉलेज सोनीपत, जतिन व दिशा (विपक्ष) जाट हिरोइज मेमोरियल कॉलेज रोहतक व जीवीएम कन्या कॉलेज (सोनीपत), द्वितीय स्थान पर अनिता (पक्ष) सीआरए कॉलेज सोनीपत, तान्या व हिमांशु (विपक्ष) हिंदू कन्या कॉलेज व सीआरए कॉलेज (सोनीपत) और तृतीय स्थान पर रजत पूनिया व रितु (पक्ष) जीवीएम कन्या महाविद्यालय सोनीपत, रूचि व नीतिन (विपक्ष) हिंदू कॉलेज (सोनीपत) रहे।
इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हर्षित, सीआरए कॉलेज (सोनीपत), द्वितीय स्थान पर रोहित, जाट हिरोइज मेमोरियल कॉलेज (रोहतक) और तृतीय स्थान पर चेतना व स्वीटी, हिंदू कन्या महाविद्यालय व टीकाराम पीजी कन्या महाविद्यालय( सोनीपत) रहे।