फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिव काॅलोनी में 84 लाख से बनाई जाएंगी गलियां, विधायक ने किया शुभारंभ

Tue, 07 Jan 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक निखिल मदान ने सोमवार को शिव काॅलोनी में गली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नगर निगम की ओर से 84 लाख रुपये से सीमेंट-कंक्रीट (सीसी) से गलियां बनाई जाएंगी। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक के हाथों नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। विधायक निखिल मदान ने कहा कि शहर के लोगों तक मूलभूत सुविधाएं आसानी से पहुंचाने के लिए विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं रहेगी। उनकी प्राथमिकता है कि पहले लोगों की पेयजल, गली, बिजली, सीवर से संबंधित समस्याओं को दूर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों व ठेकेदार को निर्देश दिए कि गलियों को निर्माण करते समय गुणवत्ता का रखें। उनके साथ निगम पार्षद मुकेश सैनी, सह अभियंता सुरेश, कनिष्ठ अभियंता विकास, नवीन कुंडू, प्रेम सिंह, महेंद्र सिंह, सरूप सिंह, अनूप सिंह, भगत सिंह दहिया, राजबीर राठी व विजय अलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन

फिरनी, गलियों व चौपाल के निर्माण पर खर्च होंगे 1.15 करोड़ रुपये
विधायक निखिल मदान ने कहा कि गांव देवडू के लोगों की सुविधा को देखते हुए 83 लाख रुपये से फिरनी व साथ लगती गलियों को सीसी से पक्का किया जाएगा। गांव में 32 लाख रुपये से प्रजापति चौपाल बनवाई जाएगी। इस कार्य की शुरुआत भी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें