फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग में सकारात्मक बदलाव नजर आ रहे : अनिल विज

Tue, 07 Jan 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22: सोनीपत के गन्नौर स्थित ढाबे पर परिवहन मंत्री अनिल विज से चर्चा करते पूर्व सांसद रमेश क
विज्ञापन
गन्नौर। जीटी रोड स्थित एक ढाबे पर सोमवार को परिवहन मंत्री अनिल विज रुके। उन्होंने पूर्व सांसद रमेश कौशिक से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। पत्रकारों से बात करते हुए परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि परिवहन विभाग में सकारात्मक बदलाव नजर आ रहे हैं और आने वाले समय में और भी सुधार किए जाएंगे।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने किसानों के आंदोलन पर कहा कि यह मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है, इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। प्रदेश सरकार ने 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की गारंटी दी है। मंडियों में फसल बिकने के बाद किसानों को ऑनलाइन भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के आंदोलन में शामिल होकर राजनीति में आए और खुद भ्रष्टाचार के मामले में पैरोल पर हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है। जिस तरह दिल्ली के अंदर लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हुआ ठीक उसी तरह दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की सभी सीटों पर हार होगी। हरियाणा प्रदेश में भाजपा सरकार की ओर से विकास कराया जा रहा है, उसी तरह दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें