फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाओं का अभाव, यात्री परेशान

Mon, 30 Dec 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14- सोनीपत के गन्नौर में राजलूगढ़ी का रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर स्थित राजलूगढ़ी रेलवे स्टेशन पर असुविधाएं हावी हैं। इस कारण से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां यात्रियों के बैठने और छाया के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। रेलवे ने नए प्लेटफार्म पर शेड तो बना दिया, लेकिन उसके नीचे फर्श व बैंच लगाने का काम अधूरा छोड़ दिया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से गांव राजलूगढ़ी, भोगीपुर, ललहेड़ी और आसपास के गांवों के सैकड़ों यात्री रोजाना आवागमन करते हैं। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर बैठने के लिए बैंचों की संख्या कम है। सर्दी में खुले में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करना उनकी मजबूरी बन गई है। कई यात्री प्लेटफार्म पर बने सीढ़ियों के फर्श पर बैठते हैं। रेलवे कंटेनर डिपो लाइन से जुड़ने के बावजूद सुविधाएं अधूरी हैं। रेल यात्री सुरेश, राजेश, महावीर और सतबीर ने बताया कि जब स्टेशन को औद्योगिक क्षेत्र के कंटेनर डिपो लाइन से जोड़ा गया था, तो उम्मीद जगी थी कि सुविधाएं बढेंगी। रेलवे ने यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाएं जिसमें पर्याप्त बैंच, फर्श और शेड की व्यवस्था नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें