फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्रमिक का हत्यारोपी एक दिन के रिमांड पर, हत्या में प्रयुक्त रॉड बरामद

Tue, 25 Jun 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। एचएसआईआईडीसी, बड़ी स्थित फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिक कांशीराम की हत्या की वारदात में गिरफ्तार आरोपी बालकृष्ण को बड़ी थाना पुलिस ने अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त लोहे की राॅड भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती के गांव नगदपुर निवासी 48 वर्षीय कांशीराम बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में काम करते थे। रविवार शाम को वह अपने कमरे पर मौजूद थे। कमरे पर उनके साथ उत्तरप्रदेश के फैजाबाद स्थित गांव कोच्छापुर निवासी बालकृष्ण शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें कांशीराम ने वहां पड़ा सब्जी काटने का चाकू बालकृष्ण के हाथ पर मार दिया। इसके बाद बालकृष्ण ने कांशीराम पर लोहे की राॅड से हमला कर हत्या कर दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बालकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें