सोनीपत। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव डाॅ. सत्यवीर निर्माण ने सारंग रोड भीम नगर स्थित अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सिरसा से नवनियुक्त सांसद कुमारी सैलजा प्रदेश में छह बार की सांसद बनने का रिकाॅर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को उन्हें 10 वरिष्ठ सासंदों की सूची में शामिल किया।
उन्होंने बताया कि कुमारी सैलजा ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अनुपस्थिति में एक घंटे की कार्यवाही का संचालन करते हुए बतौर पीठासीन अधिकारी की जिम्मेवारी निभाई। ऐसा करने वाली कुमारी सैलजा प्रदेश की पहली महिला सांसद बनी हैं। डाॅ. सत्यवीर निर्माण ने कुमारी सैलजा के लोकसभा की सभापति तालिका की सदस्य मनोनीत होने पर सराहना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के सहयोग से विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत करवाएगी। कुमारी सैलजा प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करेंगी। इस दौरान राजेंद्र सिंह, रिसाल सिंह, हंसराज, कर्मबीर, राकेश, सुखबीर रंगा, चमनलाल, प्रदीप व सतपाल मौजूद रहे।