फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू की प्रो. सुदेश छिक्कारा बीपीएस महिला विवि की कुलपति नियुक्त

विज्ञापन
बीपीएस महिला विवि की नवनियुक्त कुलपति प्रो. सुदेश छिक्कारा। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विवि (केयू) की प्रो. सुदेश छिक्कारा अब गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला विवि की नई कुलपति होंगी। शुक्रवार को इस पद पर उनकी नियुक्ति कुलाधिपति के रूप में प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने की। महिला विवि में कुलपति का पद करीब नौ महीने से रिक्त था।
विज्ञापन

बीपीएस महिला विवि की नई कुलपति प्रो. सुदेश छिक्कारा वर्तमान में कुरुक्षेत्र विवि के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में कार्यरत हैं। उन्हें शिक्षण और शोध का 28 साल लंबा अनुभव है। वह एमकॉम, एमफिल और पीएचडी हैं। उनका स्पेशलाइजेशन वित्त और प्रबंधन अर्थशास्त्र व वित्तीय सेवाओं में है। वह एमडीयू, रोहतक की छात्रा रही हैं। प्रो. सुदेश छिक्कारा महिला विवि की चौथी पूर्णकालिक कुलपति हैं। 2006 में यह विश्वविद्यालय अधिसूचित होने के बाद सबसे पहले डॉ. पंकज मित्तल कुलपति बनी थीं। उनके स्थान पर दूसरी कुलपति प्रो. आशा काद्यान आईं। प्रो. आशा काद्यान पहले इसी विवि में रजिस्ट्रार थीं। तीसरी कुलपति प्रो. सुषमा यादव नियुक्त हुईं। उनका कार्यकाल 6 जून, 2021 को पूर्ण हो गया था। तब से मुरथल स्थित दीनबंधु चौ. छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। महिला विवि के संविधान में बाकायदा प्रावधान है कि कुलपति और रजिस्ट्रार केवल महिलाएं होंगी। हालांकि कार्यवाहक पदों पर पुरुष अवसर पाते रहे हैं। अब प्रो. सुदेश छिक्कारा को कुलाधिपति और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नई कुलपति को नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल तीन साल या 68 वर्ष की आयु पूर्ण तक के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें