फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंच पर बैठने को लेकर हुई कहासुनी में 11वीं के छात्र ने सहपाठी को मारे चाकू

विज्ञापन
रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन छात्र सावन। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
महावीर चौक स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 11वीं कक्षा के छात्र ने अपने सहपाठी पर चाकू से वार कर दिए। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र ने बेंच पर बैठने के लिए हुई कहासुनी में सहपाठी को चाकू मारे। इस पर स्कूल स्टॉफ ने छात्र को महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहुंचाया, वहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। फिलहाल छात्र की हालत गंभीर है। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुबह करीब 8 बजकर 20 मिनट पर प्रार्थना के बाद छात्र अपनी-अपनी कक्षाओं में चले गए। 11वीं कक्षा के विज्ञान संकाय के छात्र भी अपनी कक्षा में पहुंचे। कक्षा में गांव मातंड निवासी करीब साढ़े 17 वर्षीय छात्र ने अपने सहपाठी गांव गुढ़ा निवासी करीब साढ़े 18 वर्षीय सावन पर चाकू से वार कर दिए। पुलिस के अनुसार आरोपी छात्र ने सावन के पेट में तीन वार किए। इसके साथ ही सावन की छाती पर भी चाकू से वार किया। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते स्कूल स्टाफ के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। एएसपी निकिता खट्टर ने भी स्कूल में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फिलहाल घायल छात्र का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक छात्र के अपने सहपाठी को चाकू मारने की सूचना मिली थी। घटनास्थल पर जाकर जांच की गई है। घायल छात्र का पीजीआई में इलाज चल रहा है, जिसकी हालत अभी स्थिर है। घायल व स्टाफ के बयान लिए जाएंगे, जिसके लिए टीम पीजीआई गई है। उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी। इंस्पेक्टर बदन सिंह, शहर थाना प्रभारी, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें