फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की मरम्मत के लिए करणी सेना ने उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दहिसरा-पल्ला जीरो प्वाइंट से लेकर भैरा बांकीपुर ड्रेन नंबर आठ तक खस्ताहाल सड़क की मरम्मत के लिए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने आवाज उठाई। रविवार को सेक्टर-14 स्थित आवास पर पहुंचकर सांसद रमेश कौशिक व विधायक मोहनलाल बड़ौली को ज्ञापन गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष पंकज चौहान ने बताया कि दहिसरा-पल्ला जीरो प्वाइंट से दिल्ली में 15 से 20 गांवों के लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। लंबे समय से क्षतिग्रस्त सड़क पर लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान सिंधू बॉर्डर बंद होने के कारण वाहनों का आवागमन इसी मार्ग से हो रहा था। बॉर्डर खुलने के बावजूद प्रशासन की ओर से सड़क का निर्माण नहीं कराया गया गया। अधिकारियों की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। उनकी मांग है कि सड़क की मरम्मत कराकर लोगों की परेशानी दूर किया जाए। इस दौरान जिला प्रभारी जिला प्रभारी पवन चौहान, मास्टर सरदार सिंह, युद्धवीर सिंह व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें