फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कयाकिंग के पुरुष वर्ग में करनाल की टीम अव्वल

Tue, 05 Dec 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कर्ण स्टेडियम में खेल महाकुंभ के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने जिले के लिए पदक हासिल किए। पुंडरक के पास भाखड़ा नहर में चल रही नौकायन के क्याकिंग के-2 एक हजार मीटर पुरुष वर्ग में करनाल की टीम प्रथम रही। महिला वर्ग में रोहतक की टीम प्रथम और करनाल की टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन

के-4 में सोनीपत व महिला वर्ग में करनाल की टीम प्रथम रही, सी-2 एक हजार मीटर में महिला और पुरुष में झज्जर की टीम प्रथम रही। सी-4 (चार खिलाड़ी) पुरुष वर्ग में झज्जर व महिला वर्ग में गुरुग्राम ने अपने जिले के नाम पदक प्राप्त किया। प्रताप पब्लिक स्कूल में चल रही टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग में फरीदाबाद व महिला वर्ग में रोहतक की टीम ने बाजी मारी।
हैंडबॉल में दूसरे दिन सोनीपत, हिसार, पलवल, गुरुग्राम, रोहतक, झज्जर व कैथल के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे दिन शाम तक खेल आयोजित किए गए। दूसरे दिन नौकायन के शाम तक हुए इवेंट का परिणाम बुधवार को घोषित किया जाएगा। प्रशिक्षक प्रवीन कुमार और संजीव ने बताया कि नौकायन में करनाल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा।
विज्ञापन

ये रहे खेल परिणाम
टेबल टेनिस
पुरुष वर्ग में फरीदाबाद प्रथम, रोहतक द्वितीय व हिसार तृतीय
महिला वर्ग में रोहतक प्रथम, गुरुग्राम द्वितीय व रेवाड़ी तृतीय
हैंडबॉल
पुरुष वर्ग में सोनीपत ने फरीदाबाद को, हिसार ने अंबाला को, पलवल ने रेवाड़ी को, गुरुग्राम ने पंचकूला को, रोहतक ने नूह को, झज्जर ने सिरसा को, चरखीदादरी ने पलवल, जींद ने झज्जर को, भिवानी ने कैथल को, हिसार ने पलवल को हराया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में कैथल ने सिरसा को, चरखीदादरी ने हिसार को, जींद ने पलवल को, हिसार ने कैथल को, गुरुग्राम ने महेंद्रगढ़ को, रोहतक ने कैथल को हराया।
नौकायन
के-2 एक हजार मीटर पुरुष में करनाल प्रथम, रोहतक द्वितीय व सोनीपत तृतीय
के-2 एक हजार मीटर महिला में रोहतक प्रथम, करनाल द्वितीय व गुरुग्राम तृतीय
के-4 एक हजार मीटर पुरुष में सोनीपत प्रथम, झज्जर द्वितीय व करनाल तृतीय
के-4 एक हजार मीटर महिला में करनाल प्रथम, गुरुग्राम द्वितीय व झज्जर तृतीय
सी-2 एक हजार मीटर पुरुष में झज्जर प्रथम, गुरुग्राम द्वितीय व करनाल तृतीय
सी-2 एक हजार मीटर महिला में झज्जर प्रथम, करनाल द्वितीय व गुरुग्राम तृतीय
सी-4 एक हजार मीटर पुरुष में झज्जर प्रथम, गुुरुग्राम द्वितीय व करनाल तृतीय
सी-4 एक हजार मीटर महिला में गुरुग्राम प्रथम व करनाल द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें