गोहाना। गोहाना बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दौरान दो दिनों 12 उम्मीदवारों ने नामांकन किए हैं। प्रधान पद के लिए वीरेंद्र भनवाला, महेश विज व संदीप पूनिया, उप प्रधान के लिए शुभम जैन व आशीष बंसल ने, महासचिव के लिए हेमंत, मंजीत व अजित, सह सचिव के लिए गायत्री, खजांची के लिए प्रदीप वर्मा व बलराज राठी और लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए रविंद्र कुमार ने नामांकन किया है।
रिटर्निंग अधिकारी इंद्र सिंह भनवाला, सहायक रिटर्निंग अधिकारी रविंद्र शर्मा ने बताया कि गोहाना बार एसोसिएशन के चुनाव 15 दिसंबर को होना है। नामांकन पत्रों की छंटनी 6 दिसंबर को 1 बजे की जाएगी। 7 दिसंबर को 11 बजे तक आवेदन अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि सह सचिव व लाइब्रेरी इंचार्ज पद के लिए सर्वसम्मति बन गई है। जबकि चार पदों पर चुनाव किया जाएगा।