फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कबड्डी चैंपियनशिप लीग की घोषणा, दिसंबर में पहला सीजन

Tue, 19 Aug 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 30: सोनीपत के मुरथल में केसीएल के औपचारिक घोषणा के दौरान दीप जलाते कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनीपत। कबड्डी की प्रतिभाओं को प्रोफेशनल मंच देने के लिए कबड्डी चैंपियनशिप लीग हरियाणा (केसीएल) की औपचारिक घोषणा की गई है। कबड्डी चैंपियनिशिप लीग हरियाणा का पहला सीजन दिसंबर में सोनीपत से शुरू होगा।
इसमें राज्य की आठ टीमें 16 दिन तक 31 मुकाबलों में भिड़ेंगी। हर टीम को सात मैच खेलने का मौका मिलेगा। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह है। आयोजकों ने बताया कि हरियाणा के गांव-गांव में कबड्डी केवल खेल नहीं बल्कि परंपरा है।
विज्ञापन

इसी जज्बे को प्रोफेशनल पहचान देने के लिए कबड्डी चैंपियनशिप लीग हरियाणा की नींव रखी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य गांवों से निकलने वाली प्रतिभा को बड़ा मंच प्रदान करना है। इस पहल को द्रोणाचार्य अवॉर्डी बलवान सिंह दिशा देंगे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को प्रेरित करने के लिए कबड्डी स्टार ऑलराउंडर राजेश नरवाल और प्रसिद्ध डिफेंडर मोहित छिल्लर लीग के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए हैं। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि कबड्डी हमारे सांस्कृतिक जीवन का हिस्सा है।
इस अवसर पर अमच्योयर कबड्डी एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह दलाल और श्रीश्री 1008 महंत भलेगिरी महाराज अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें