फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एमए ज्योग्राफी में यूनिवर्सिटी टॉपर बनी जीवीएम की योगिता

विज्ञापन
मेरिट सूची में स्थान पाने वाली छात्राओं के साथ प्राचार्य व अन्य प्राध्यापिकाएं। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स काॅलेज की छात्रा योगिता एमए ज्योग्राफी अंतिम वर्ष में एमडीयू की टॉपर बनी है। योगिता सहित जीवीएम की सात छात्राओं ने यूनिवर्सिटी की टॉप-20 सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने छात्राओं को बधाई दी।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने एमए ज्योग्राफी के अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इनमें योगिता के अलावा कॉलेज की छात्रा नेहा ने दूसरा, पूजा ने चौथा, श्रुति ने पांचवां, प्रिया ने सातवां, दीपल ने 11वां और काजल ने विश्वविद्यालय में 17वां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर प्राचार्य के नेतृत्व में छात्राओं का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष केसी नैन सहित प्राध्यापिका डाॅ. पिंकी, कविता, शिवानी, डाॅ. मनीषा और मनीषा ने भी टॉप-20 सूची में शामिल छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें