माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज के स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग के तत्वावधान में प्रदर्शनी के साथ कार्यशाला का आयोजन कर छात्राओं को भौतिक विषय को गहराई से समझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परूथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह इसके लिए बधाई दी।
प्रदर्शनी में अर्डूइनो वर्षा सेंसर, इलेक्ट्रिक जनरेटर, वर्षा जल डिटेक्टर, भूकंप अलॉर्म, इलेक्ट्रिक विंडो, इलेक्ट्रिक रोपवे, सौर पैनलों से निर्मित सोलर सिटी, एस्केलेटर, अल्ट्रासोनिक रडार, पीजो इलेक्ट्रिक करंट जनरेटर प्रस्तुत किए गए।
इस मौके पर स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग की प्राध्यापिकाएं डाॅ. सिल्की, डाॅ. अंशु व सीमा तथा अन्य संकाय सदस्यों में डाॅ. संगीता सिंह, संगीता शर्मा, कमलेश चोपड़ा, रोहिणी मदान, राकेश जुनेजा, अर्चना खुरान, कीर्ति आदि उपस्थित रहे।