फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत से बरेली का सफर हुआ आसान, रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। उत्तर प्रदेश के बरेली, रामपुर और मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा रोडवेज ने सोनीपत से बरेली तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। वीूरवार से शुरू हुई बस सेवा से यात्रियों को बीच रास्ते में बार-बार बस बदलने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। 304 किलोमीटर लंबे सफर के लिए 449 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार बस का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा। बस सुबह 11 बजे सोनीपत बस अड्डे से रवाना होकर शाम करीब पांच बजे बरेली पहुंचेगी। वापसी में बस अगले दिन सुबह 5:15 बजे बरेली से चलेगी और सुबह 11:30 बजे सोनीपत पहुंचेगी।

सर्वे के बाद मिली मंजूरी
सोनीपत-बरेली रूट पर सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। यात्रियों की जरूरत को देखते हुए रोडवेज ने सितंबर-अक्तूबर 2025 में इस मार्ग का विस्तृत सर्वे कराया था। सर्वे रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी गई, जहां से मंजूरी मिलने के बाद इस रूट पर बस सेवा शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

अब तक सोनीपत से बागपत, मेरठ और गढ़मुक्तेश्वर तक सीधी बसें उपलब्ध थीं, लेकिन इससे आगे जाने वाले यात्रियों को कई बार वाहन बदलने पड़ते थे। नई सेवा शुरू होने से यह समस्या समाप्त हो गई है।
समय और धन दोनों की बचत
बरेली, रामपुर और मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों को पहले लंबी और असुविधाजनक यात्रा करनी पड़ती थी। अलग-अलग स्थानों पर बसें बदलने के कारण सफर में अधिक समय लगता था। सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को समयबद्ध, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। साथ ही अतिरिक्त खर्च से भी राहत मिलेगी।

रोडवेज की आय बढ़ने की उम्मीद
अधिकारियों का मानना है कि इस लंबे रूट पर बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलने के साथ-साथ रोडवेज की आय में भी वृद्धि होगी। वर्तमान में सोनीपत डिपो से कटरा, आगरा, हरिद्वार, शिमला, सुजानपुर, जयपुर, गोहाना-अजमेर और गोहाना-डेरा ब्यास सहित कई महत्वपूर्ण रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। बरेली रूट जुड़ने से नेटवर्क और मजबूत होगा।
वर्जन
सोनीपत से बरेली के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है। 304 किलोमीटर की यात्रा के लिए 449 रुपये का किराया निर्धारित किया गया है। इससे बरेली के साथ-साथ मुरादाबाद और रामपुर जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया गया है।
विज्ञापन

— संजय कुमार, महाप्रबंधक, सोनीपत डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें