फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर से 50 लाख के जेवर व डेढ़ लाख रुपये चोरी

Sun, 23 Nov 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र के गांव नाहरा में चोर आशीष दहिया के घर से 50 लाख के आभूषण और नकदी चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नाहरा गांव निवासी आशीष दहिया ने बताया कि वह प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं। 21 नवंबर को नरेला में उनके भांजे की शादी थी। वह परिवार के साथ शादी में गए हुए थे। देर रात सभी घर लौटे तो सामान बिखरा हुआ था। उन्होने बताया कि चोर फाइबर को तोड़कर कमरे में घुसे थे। चोर उनके मकान से तिजोरी चोरी कर ले गए। तिजोरी में गले का सोने का सेट, सोने के 3 कड़े, सोने के 3 कड़े, सोने की 4 चूड़ियां, सोने की 6 चेन, सोने के 2 ब्रेसलेट, सोने की 7 जोड़ी कान के आभूषण, सोने के 5 बिस्कुट, सोने का 1 सेट, सोने की 2 अंगूठी, सोने के दो मंगलसूत्र, सोने की 5 अंगूठी, सोने की 3 जोड़ी बाले, 2 हाथ घड़ी ले गए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आभूषण की कुल कीमत 50 लाख है। इसके अलावा चोर डेढ़ लाख रुपये भी चोरी कर लिए हैं। जमीन के कागजात व चांदी के जेवर भी तिजोरी में रखे हुए थे। आशीष दहिया की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें