फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: बंद घर से लाखों के आभूषण व 75 हजार रुपये की नकदी चोरी, ताला लगाकर भाई से मिलने गए थे पीड़ित

Wed, 06 Mar 2024 01:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पीड़ित श्याम नगर निवासी दिलबाग सिंह ने बताया कि उनके भाई सुरेंद्र सिंह सेक्टर-23 में रहते है। वह अपने घर पर ताला लगाकर 4 मार्च को अपने परिवार साथ अपने भाई के घर पर गए थे। जब वह 5 मार्च को वापस लौटे तो देखा कि बाहर व अंदर दोनों स्थानों पर गेट के ताले टूटे थे।
विज्ञापन
सोनीपत थाना पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के ककरोई रोड स्थित श्याम नगर में चोर बंद घर के ताले तोडक़र लाखों रुपये के आभूषण और 75 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार जब वापस लौटा तो चोरी का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। सिटी थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

विज्ञापन


श्याम नगर निवासी दिलबाग सिंह ने बताया कि उनके भाई सुरेंद्र सिंह सेक्टर-23 में रहते है। वह अपने घर पर ताला लगाकर 4 मार्च को अपने परिवार साथ अपने भाई के घर पर गए थे। जब वह 5 मार्च को वापस लौटे तो देखा कि बाहर व अंदर दोनों स्थानों पर गेट के ताले टूटे थे। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा मिला।

उन्होंने अलमारी की जांच की तो उसमें से 75 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन, हार, तीन अंगूठी, कानों की बालियां, मंगलसूत्र, चांदी का हथफूल, दो जोड़ी पाजेब व दो जोड़ी चुटकी चोरी मिले। उन्होंने अपने स्तर पर जांच के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें