फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेवानिवृत्त कैप्टन के घर का दरवाजा तोड़कर 20 लाख के आभूषण ले गए चोर

Tue, 25 Apr 2023 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना : गीता कॉलोनी में चोर सेवानिवृत्त कैप्टन के घर से 20 लाख के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरों ने दरवाजा तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गीता कॉलोनी निवासी कैप्टन जगदीश ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह 22 अप्रैल की रात को खाना खाकर से गए। उनकी बेटियां अपने ननिहाल गई थीं। वह पहले जिस कमरे में सो रहे थे, उसमें एसी चल रहा था। ठंड लगने के कारण वह दूसरे कमरे में जाकर सो गए। रात करीब पौने एक बजे उन्हें कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। जिस पर वह बाहर गए तो सूटकेस दीवार के पास गिरा हुआ था और आसपास आभूषणों के कवर खाली पड़े थे।

जब उसने घर के अंदर आकर देखा तो दोनों कमरों की अलमारियां खुली मिलीं और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से आभूषण, 52 चांदी के सिक्के के साथ ही उनकी शादीशुदा बेटी शशि के आभूषण चोरी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें