फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बंद घर से आभूषण व 35 हजार रुपये चोरी

Sun, 14 Apr 2024 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। वेस्ट रामनगर स्थित बंद घर के ताले तोड़कर चोर आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार सहित अपनी ससुराल गए थे। जब वापस लौटे तो चोरी का पता लगा। उन्होंने मामले से सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वेस्ट रामनगर निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रात को अपने परिवार के साथ कबीरपुर स्थित अपनी ससुराल गए थे। वह वहां से वापस लौटे तो देखा कि उनके घर के ताले टूटे हुए थे। घर का सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने देखा कि चोर उनके घर से गले का सोने का हार, कानों की बालियां, टीका व चांदी की चार जोड़ी पाजेब, दो चांदी की अंगूठी व मंगलसूत्र चोरी कर ले गए हैं। साथ ही घर से चोर 35 हजार रुपये भी ले गए। पुलिस टीम चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें