बरोणा गांव में शहीद कवि जाट मेहर सिंह की जयंती पर मुख्यातिथि गजेंद्र फौगाट को स्मृति चिह्न भेंट क
- फोटो : Sonipat
गांव बरोणा में वीरवार को शहीद कवि जाट मेहर सिंह की जयंती मनाई गई। शहीद कवि मेहर सिंह स्मारक समिति बरोणा की तरफ से हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल के माध्यम से रागिनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हरियाणा कला परिषद, रोहतक मंडल निदेशक व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
गजेंद्र फौगाट ने कहा कि जाट मेहर सिंह अपने समय के जाने-माने कवि रहे हैं, उनकी रचनाएं आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देती हैं। कवि जाट मेहर सिंह ने रचनाओं में अपने समय के सामाजिक ताने-बाने को प्रस्तुत किया है। वह सदा समाज के उत्थान के कार्यों में आगे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की तरफ से गजेंद्र फौगाट को मांगपत्र सौंपकर बहादुरगढ़ मार्ग का नामकरण शहीद कवि मेहर सिंह मार्ग कराने की मांग, जिसे उन्होंने यह काम करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी कलाकारों को हरियाणा कला परिषद की तरफ से मानदेय देने की भी घोषणा की। इस दौरान राजनारायण पंघाल, धर्मेंद्र श्योराण, सुमित आर्य ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान कलाकार पाले राम, रमेश, नरेंद्र डांगी, मास्टर सुरेश हडोली, नरेंद्र खरकराम, अमित रोहणा, जोगिंद्र मलिक, रोहतास लाठर, आजाद दहिया ने रागिनियों की प्रस्तुति दी।