फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नई अनाज मंडी में धान की आवक तेज होने से लगा जाम

Tue, 12 Nov 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16- सोनीपत के गोहाना में जींद रोड पर लगा ट्रैक्टर-ट्रालियों का जाम। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में सोमवार को धान की आवक तेज हो गई है। किसान मंडी में जल्दी नंबर लगवाने के लिए तड़के ही अनाज मंडी पहुंच रहे हैं। मंडी की तरफ रोड पर ट्रैक्टर खड़े होने से जींद रोड पर जाम लग जाता है। मंडी के बाहर करीब तीन से चार घंटे तक जाम लगा रहा और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गोहाना स्थित नई अनाज मंडी में रोजाना धान की आवक 70 हजार क्विंटल से अधिक है, जबकि उठान केवल 70 से 80 हजार बैग (50 किलो) है। कम मात्रा में उठान होती है, जिसके कारण मंडी को बंद करके भी उठान कराई जाती है। इसके चलते ही मंडी को रविवार को बंद किया गया था।
सोमवार को किसान तड़के ही खरीद के लिए फसल लेकर अनाज मंडी पहुंच गए थे, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। राहगीर विपरीत दिशा से आवागमन करते हैं। इससे जाम की स्थिति हो जाती है। पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, बावजूद इसके जींद रोड पर फ्लाईओवर से राम शरणम् आश्रम तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

मंडी में खरीद के लिए धान लाने वाले किसानों को सुबह 6 बजे टोकन मिलना शुरू हो जाता है। दोपहर 3 बजे खरीद बंद कर दी जाती है। मार्केट कमेटी ने सभी आढ़तियों को निर्देश दिए हैं कि धान की फसल की ढेरी लगाने के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली को बाहर निकलवाया जाए, ताकि मंडी में जाम की स्थिति न बन सके और आवाजाही सामान्य रह सके। नई अनाज मंडी में अब तक 12 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है।
नई अनाज मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है, जिससे जाम की स्थिति को सुधारने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। रोजाना 70 हजार लाख क्विंटल से अधिक धान की आवक हो रही है।
विज्ञापन

- सुरेश, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें