राई (सोनीपत)। कुंडली थाना क्षेत्र के गांव में आठ साल की बच्ची से पिता के ही दरिंदगी करने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची ने न्यायालय में उसके साथ गलत काम नहीं होने की बात कही है। पुलिस मामले में कानूनी जानकारी ले रही है।
कुंडली थाना क्षेत्र के ग्रामीण ने पुलिस को बताया था कि उसका छोटा भाई शराब पीने का आदी है। उसके छोटे भाई की पत्नी दिव्यांग है। उसके भाई ने अपनी 8 साल की बेटी के साथ गलत काम कर दिया। इतना ही नहीं बाद में वह अपनी पत्नी को धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिए थे।
पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह का कहना है कि मामले में बच्ची के कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं, जिसमें उसने गलत काम नहीं होने की बात कही है। इसके बाद पुलिस अब कानून अनुसार आगे कार्रवाई करेगी।