फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्का जाम के चलते पुलिस छावनी में बदला सोनीपत, अर्धसैनिक बलों की 19 और पुलिस की नौ कंपनी तैनात

Fri, 05 Feb 2021 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सोनीपत में तैनात अर्धसैनिक बल की महिला टुकड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर संघर्षरत किसान संगठनों के नेशनल और स्टेट हाईवे जाम के आह्वान के बाद पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी है। सोनीपत में अर्धसैनिक बल की 19 कंपनी के साथ ही पुलिस की भी 9 कंपनी तैनात कर दी गई है। तीन घंटे के चक्का जाम के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। किसान संगठनों से कानून व्यवस्था हाथ में न लेने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही लोगों से तीन घंटे के दौरान बिना वजह घरों न निकलने की अपील की गई है।

विज्ञापन



किसान संगठन तीन कृषि कानूनों को वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर धरने पर हैं। कुंडली बॉर्डर पर हजारों किसान डटे हुए हैं। बॉर्डर से वाहनों का आवागमन ठप है। दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद से किसानों व केंद्र सरकार के बीच बातचीत भी नहीं हो सकी है। ऐसे में मांगों को मनवाने और साथ जनभावना दिखाने के लिए किसान संगठनों ने शनिवार को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक नेशनल व स्टेट हाईवे जाम करने की चेतावनी दे रखी है। 

किसानों के हाईवे जाम करने की चेतावनी के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने की तैयारियां पूरी कर ली है। इसके लिए प्रत्येक थाने में सुरक्षा टीम बनाई गई हैं। थाना स्तर पर क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों से संपर्क कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा गई है। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी ग्राम सुरक्षा समितियों, पुलिस शांति समितियों, किसान संगठनों और सामाजिक संगठनों के संपर्क में हैं।

पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में 28 कंपनी तैनात की है। जिसमें अर्धसैनिक बलों की 19 कंपनियां व पुलिस की नौ कंपनियां शामिल हैं। इनमें से दो कंपनी गोहाना क्षेत्र में तैनात रहेगी। शुक्रवार को अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों को तैनात करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कानून हाथ में लेने का अधिकारी किसी को नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने हाईवे पर यात्रा को लेकर जारी की सलाह

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि किसानों ने चक्का जाम को लेकर किसान संगठनों व खाप प्रधानों से शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। साथ ही आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता छोड़ने को कहा गया है।

वहीं लोगों से अपील की है कि वह आवश्यक होने पर ही घर से निकलें। पुलिस की तरफ से वाहन चालकों को केएमपी-केजीपी पर यात्रा करने से बचने को कहा गया है। नेशनल हाईवे पर जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व चंडीगढ़ से आने वाले भारी वाहन यूपी, गाजियाबाद व नोएडा जाने के लिए सोनीपत के बजाय करनाल से शामली होकर व पानीपत से सोनाली होकर यूपी, गाजियाबाद व नोएडा जा सकते हैं।

एनएच-71 से गोहाना, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी से होते हुए दिल्ली जाएं। हल्के वाहन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब व चंडीगढ़ से आने वाले दिल्ली व गुरुग्राम जाने के लिए बहालगढ़ से बागपत, लोनी बॉर्डर से होते हुए दिल्ली जा सकते हैं।

किसानों के तीन घंटे के चक्का जाम के दौरान कानून व्यवस्था बनाकर रखी जाएगी। अर्धसैनिक बलों के साथ पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। किसान संगठनों पर खाप प्रधानों से शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। -जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।

कृषि कानूनों के विरोध में धरनारत किसान संगठनों ने 6 फरवरी को चक्का जाम की घोषणा की है। जिसके चलते हर प्रकार की आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। किसी भी सूरत में शांति तथा कानून व व्यवस्था को भंग नहीं होने दिया जाएगा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं। -श्यामलाल पूनिया, उपायुक्त सोनीपत।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें