फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहालगढ़ चौक पर लगा जाम, 15 मिनट तक फंसी रहीं दो एंबुलेंस

विज्ञापन
सोनीपत के बहालगढ़ चौक पर लगे जाम में फंसी दो एंबुलेंस। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
जीटी रोड के बहालगढ़ चौक पर अव्यवस्था के चलते सुबह जाम लग गया, जिसमें दो एंबुलेंस भी फंस गईं। बहालगढ़ चौक पर वाहनों के विपरीत दिशा से आने के चलते करीब आधा घंटा तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में मौके पहुंची पुलिस ने पहले एंबुलेंस को निकलवाया और बाद में जाम की स्थिति को सामान्य किया।
विज्ञापन

जीटी रोड पर बहालगढ़ चौक फ्लाईओवर के पास बनी सर्विस रोड पर पानी भरने से सड़क पूरी तरह टूट गई है। ऐसे में वाहन रेंगकर चलते हैं। साथ ही यूपी की तरफ से बहालगढ़ कैंटर यूनियन की तरफ वाहनों के विपरीत दिशा से आने के चलते यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। जिस पर पुलिस वाहनों को निकलवा देती थी। शुक्रवार को वाहनों के विपरीत दिशा से आने व गड्ढों के कारण हाईवे पर करीब एक किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई थी। जाम में फंसी एंबुलेंस का चालक लगातार हॉर्न बजाता रहा, लेकिन कई उन्हें रास्ता नहीं मिल सका। करीब 15 मिनट बाद पुलिस ने वाहनों को एक तरफ हटवाकर दोनों एंबुलेंस को निकाला। इसके बाद विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों को रोककर जाम की स्थिति को सामान्य किया।
सोनीपत-बहालगढ़ रोड पर भी फंसे रहे वाहन
जीटी रोड पर जाम लगने के चलते सोनीपत से बहालगढ़ होते हुए दिल्ली व यूपी जाने वाले वाहन भी सोनीपत की तरफ मार्ग पर फंस गए। इससे लिवासपुर के आगे तक वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने पहले हाईवे के वाहनों को निकाला और बाद में सोनीपत से आने वाले वाहनों को गंतव्य की तरफ रवाना किया। इस दौरान वाहन चालकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

वर्जन
बहालगढ़ चौक के पास सड़क पर पानी भरने से हाईवे टूटा हुआ है, जिससे वाहन रेंगकर निकलते हैं और जाम की स्थिति बन जाती है। पुलिस टीम को जाम लगने का पता लगा तो तुरंत भेजकर पहले एंबुलेंस व फिर अन्य वाहनों को निकलवाया गया। अब बहालगढ़ चौक पुलिस कर्मियों की अलग से ड्यूटी लगाएंगे, जिससे किसी सूरत में जाम न लग सके।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, बहालगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें