फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन को 100 दिन पूरे, किसानों ने की सांकेतिक भूख हड़ताल

Thu, 06 Mar 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के पास धरना स्थल पर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़त - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय किसान नौजवान यूनियन के आह्वान पर किसानों ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन को 100 दिन पूरे होने व न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सहित 12 सूत्रीय मांगों को लेकर रोष जताया। किसानों ने गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के पास धरना स्थल पर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला प्रधान वीरेंद्र शामड़ी व युवा जिला प्रधान प्रवीण ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की हितैषी होने का दावा करती है। पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उन्होंने किसानों के लिए कई कार्य किए, जबकि कृषि प्रधान देश में ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसान नेता डल्लेवाल किसानों के हक के लिए 100 दिन से धरने पर बैठकर मौत के नजदीक हैं। किसानों को बार-बार बैठकों का लालच दिया जा रहा है, जबकि उन्हें लगता कि सरकार अब भी किसानों के साथ कुछ बड़ा करना चाहती है। जब सरकार के पास इतने आईएएस अधिकारी व कृषि विशेषज्ञ हैं तो जल्द वार्ता का समय दिया जाए।
आज पूरे देश में 100-100 किसानों ने धरना दिया गया। धरने का यही उद्देश्य है कि किसान एक हैं, किसानों की मांगों को जल्द पूरा किया जाए। धरने में देशपाल, इंद्रजीत, राजकुमार, शक्ति सिंह, बुध सिंह, कैप्टन बिजेंद्र, ऋषिराज, विकास राणा, जयप्रकाश, प्रवेश व रोहताश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें