फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : 259 विद्यार्थियों ने दाखिले में नहीं दिखाई रुचि

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर चल रही दाखिला प्रक्रिया के अंतिम दिन तक केवल 217 विद्यार्थियों ने ही अपने मूल प्रमाण पत्रों की जांच करवाई है। इनमें से 188 विद्यार्थियों ने फीस जमा कर दाखिला सुनिश्चित किया है। वहीं 259 विद्यार्थी ऐसे रहे, जिन्होंने दाखिला लेने में कोई रुचि नहीं दिखाई। जबकि पहली मेरिट लिस्ट में 476 विद्यार्थियों को शामिल किया गया था। पहली मेरिट लिस्ट में दाखिला न लेने वाले विद्यार्थियों को दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए जुर्माना वहन करना होगा।
विज्ञापन

जिले की 13 आईटीआई में करीब पांच हजार सीटों पर दाखिले के लिए 16 सितंबर से 7 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चली। इस दौरान जिला आईटीआई की 27 ट्रेड में 964 सीटों पर 6492 आवेदन प्राप्त हुए। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 अक्तूबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई। सोनीपत आईटीआई में जारी हुई पहली मेरिट लिस्ट में 476 विद्यार्थियों को शामिल किया गया। शनिवार को अंतिम दिन तक 50 प्रतिशत से भी कम विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए प्रमाण पत्रों की जांच करवाई।
अंतिम दिन पोर्टल हुआ धीमा, फीस जमा करवाने में आई परेशानी
पहली मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित करने का शनिवार को अंतिम दिन रहा। छुट्टी होने के बावजूद कर्मचारी दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के लिए जुटे रहे। हालांकि इस दौरान पोर्टल धीमा होने पर विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने में परेशानी आई।
विज्ञापन

35 विद्यार्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों व दर्शाए अंकों में मिली भिन्नता
आईटीआई में चल रही दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के दौरान 35 विद्यार्थियों के मूल प्रमाण पत्रों व मेरिट में दर्शाए गए अंकों में भिन्नता मिली है। जिन्हें पहले राउंड के लिए निरस्त कर दिया गया है। आईटीआई प्रबंधन ने बताया कि डिजिलॉकर से लिए गए डाटा अनुसार पोर्टल द्वारा छह विषयों में से प्रतिशतता निकाली गई है, जबकि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मूल प्रमाण पत्रों में बोर्ड द्वारा अधिकतम अंकों वाले पांच विषयों में से प्रतिशतता निकाली गई है। यदि प्रार्थी ऐसे मामले को संस्थान की जानकारी में देते हैं और वे आवंटित सीट लेना चाहता है तो ऐसे विद्यार्थियों को आगामी काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए जुर्माना अदा नहीं करना होगा। दूसरी ओर ऑनलाइन आवेदन में दर्शाए गए अंकों व मूल प्रमाण पत्रों में दर्शाए गए अंकों में भिन्नता है, जिसमें विद्यार्थी की ही गलती है। ऐसे छात्रों को 500 रुपये और छात्राओं को 250 रुपये जुर्माना वहन करना होगा।
18 को जारी होगी रिक्त सीटों की लिस्ट
पहले राउंड की दाखिला प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई है। 18 अक्तूबर को रिक्त सीटों की लिस्ट जारी करने के साथ ही दूसरे राउंड की शुरुआत होगी। 18 से 20 अक्तूबर तक संस्थान व ट्रेड की पसंद में बदलाव करने के लिए पोर्टल खोला जाएगा। 22 अक्तूबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
वर्जन -
आईटीआई में पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया का शनिवार को अंतिम दिन रहा। पहली मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों में से करीब 50 प्रतिशत विद्यार्थियों ने ही प्रमाण पत्रों की जांच करवाई है। जिन्होंने दाखिला नहीं लिया, उनमें काफी विद्यार्थी ऐसे हैं, जो मिली ट्रेड से संतुष्ट नहीं है और दूसरी ट्रेड में दाखिला लेना चाहते हैं। यही कारण है कि वे दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट 22 अक्तूबर को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

- विक्रम सिंह, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें