फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विद्यार्थियों को हर सप्ताह खिलाई जाएंगी आयरन व फोलिक एसिड की गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
1.55 लाख विद्यार्थियों को साढ़े नौ माह में खिलाई जाएंगी आयरन व फोलिक एसिड की गोलियां
विज्ञापन


सोनीपत। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों को हर सप्ताह आयरन व फोलिक एसिड की दवा नियमित तौर पर वितरित करने की योजना तैयार की गई है। सप्ताह में प्रत्येक बुधवार को दवा वितरण के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय की स्कूल शाखा (स्वास्थ्य) ने सर्कुलर जारी किया है।
स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिला शिक्षा विभाग के पास इन दवाओं का साढ़े 9 माह का स्टॉक पहुंच चुका है ताकि उनमें पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा किया जा सके। सभी राजकीय विद्यालयों में जल्द साप्ताहिक आयरन एवं फोलिक एसिड दवा वितरण कार्यक्रम शुरुआत किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के सभी राजकीय विद्यालयों में कक्षा पहली से 5वीं तक के लगभग 41 हजार विद्यार्थियों को 15.60 हजार पिंक कलर की गोलियां व कक्षा छठी से 12वीं तक के लगभग 64 हजार विद्यार्थियों को 21 लाख ब्ल्यू कलर की आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां खिलाई जाएंगी।
अधिकारियों के अनुसार शिक्षा विभाग के पास विद्यार्थियों के लिए आयरन व फोलिक एसिड दवा का करीब साढ़े 9 माह का स्टॉक पहुंच चुका है। विद्यालयों में प्रत्येक बुधवार को विद्यार्थियों को आयु अनुसार एक-एक गोली खिलाई जाएगी।
विज्ञापन



सभी राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आयरन व फोलिक एसिड दवा का स्टॉक पहुंच चुका है। इन दवाओं को खंड शिक्षा अधिकारियों के मार्फत सभी विद्यालयों में वितरण किया जा रहा है। साथ ही विद्यालय मुखियाओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने स्तर पर विद्यार्थियों को इन दवाओं का सेवन कराना सुनिश्चित करें।
नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें