फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के IPS का कमाल: दीपक गहलावत ने उठाया 240 किलो का भार, अमेरिका में जीता कांस्य पदक

Sat, 05 Jul 2025 05:30 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश और हरियाणा का नाम रोशन किया। अमेरिका के अलबामा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में यह उपलब्धि हासिल की है। 
विज्ञापन
दीपक गहलावत, IPS अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के अलबामा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में भारत के लिए गौरव का क्षण रहा, जब आईपीएस अधिकारी दीपक गहलावत ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश और हरियाणा का नाम रोशन किया। दीपक ने 35 प्लस आयु वर्ग के 74 किलो भारवर्ग में पुश-पुल स्पर्धा में 240 किलोग्राम वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


साल 2012 बैच के IPS अधिकारी हैं गहलावत

दीपक गहलावत मूल रूप से गांव निजामपुर माजरा के रहने वाले हैं। वर्तमान में उनका परिवार रोहतक में रहता है। वह साल 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। गुरुग्राम में पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) के अलावा वह कई जिलों में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। खेलों के साथ-साथ प्रशासनिक सेवा में भी दीपक गहलावत का योगदान सराहनीय रहा है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल पुलिस विभाग, बल्कि राज्य के युवाओं को भी प्रेरित किया है। 
 

गहलावत की पत्नी हैं आईआरएस अधिकारी 

दीपक गहलावत की पत्नी सीमा धनखड़ भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं और फिलहाल गुरुग्राम में आयकर आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, उनके पिता कुलबीर सिंह हरियाणा पुलिस में निरीक्षक के पद से रियायर हो चुके हैं। आईपीएस दीपक की यह उपलब्धि बताती है कि अगर इच्छाशक्ति हो तो प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें: हरियाणवियों को विदेश में नौकरी: चार देशों में एग्रो फैक्टरी और वेयर हाउस में कर सकेंगे काम, 11 तक करें आवेदन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें