फोटो 10: सोनीपत के हिंदू स्कूल में शुरू हुए कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में युवाओं के सा
सोनीपत। एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को छह दिवसीय कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसमें जम्मू कश्मीर के छह जिलों से पहुंचे युवाओं का स्वागत किया गया। 120 युवा कश्मीर के अनंतनाग, कुपवाड़ा, बारामूला, बडगाम, श्रीनगर व पुलवामा से पहुंचे हैं।
जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक ने बताया कि विशेष सत्र में उपस्थित युवाओं को बैंकिंग योजनाओं व वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया। पंजाब नेशनल बैंक से फील्ड ऑफिसर सुधीर ने युवाओं को बचत योजना, डिजिटल बैंकिंग, युवाओं के लिए बैंकिंग सुविधा व वित्तीय अनुशासन से संबंधित जानकारी दी गई।
प्राचार्य नताशा छाबड़ा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य कश्मीर घाटी के युवाओं को देश की मुख्य धारा से जोड़ते हुए उन्हें राष्ट्रीय एकता, आपसी समझ एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से परिचित कराना है। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि पांच दिन तक युवाओं के लिए विभिन्न संवाद सत्र, शैक्षणिक एवं संस्थागत भ्रमण कार्यक्रम आयोजित होेंगे।
युवाओं के लिए संवाद सत्र, शैक्षणिक एवं संस्थागत भ्रमण, स्वच्छता जागरूकता गतिविधियां, कौशल विकास एवं कॅरिअर मार्गदर्शन सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न विषयों पर परिचर्चाएं होंगी।
इससे युवाओं को देश में हो रहे विकास कार्यों, प्रशासनिक संरचना, नागरिक कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों की व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर मिलेगा।