फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मंजूरी के बाद भी बीमा कंपनी ने नहीं दिया मुआवजा

Mon, 13 May 2024 09:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मुआवजा देने को लेकर उठा विवाद थम नहीं रहा है। सोमवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने लघु सचिवालय परिसर में स्थित कृषि उपनिदेशक कार्यालय पहुंचकर बीमा कंपनी के खिलाफ रोष जताया। किसानों ने आरोप लगाया कि मंजूरी मिलने के बाद भी अब तक किसानों की खराब फसलों का मुआवजा जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसान की फसल खराब होने पर बीमा कंपनी की तरफ से मुआवजा देने का प्रावधान है। इसके बाद भी सोनीपत जिले में रबी सीजन 2022 और खरीफ सीजन 2023 में खराब हुई फसल का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला है। मुआवजे की मांग को लेकर किसान गोहाना में साढ़े तीन माह से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने जल्द मुआवजा जारी करने की मांग की है।

150 किसानों की सूची सौंपी : किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा को 150 किसानों की सूची सौंपी है। सूची सौंपते हुए किसान नेता सत्यवान नरवाल ने बताया कि इन किसानों को मुआवजा जारी करने की मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन बीमा कंपनी मुआवजा नहीं दे रही है। किसानों ने कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही 12 फीसदी ब्याज के साथ उनका मुआवजा दिलवाने की मांग की। किसानों ने सुनवाई नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें