खरखौदा। गांव कंवाली से खरखौदा आ रहे बाइक सवार सामने से आ रही रोडवेज बस की टक्कर लगने से घायल हो गए। गांव कंवाली निवासी कमलजीत ने बताया कि वह दिल्ली में फाइनेंस का काम करते है। तीन दिन पहले वह कंवाली गांव से अपनी बाइक लेकर खरखौदा आ रहे थे। वह जब बाईपास से आगे पहुंचे तो सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पीजीआई, रोहतक भर्ती करवाया गया। जहां से परिजन उन्हें दिल्ली स्थित निजी अस्पताल में ले गए। कमलजीत ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।